Thursday, April 10, 2014

धूप पर इनके अंदाजे बयां -


धूप पर इनके अंदाजे बयां -

धूप में चलने की आदत है हमें बचपन से,
जलने लगते हैं कदम छांव में जब होते हैं।
-- डॉ. अब्बास नैय्यर

खो देंगे वजूद अपना ये धूप की नगरी है,
क्यूं , के टुकड़ों पर ख्वाबों को सजाता है।
-- युसूफ सागर

यहां दरख्तों के साये में धूप लगती है,
चलो यहां से चलें और उम्र भर के लिए।
-- दुष्यंत कुमार

जल रहा हूं दोपहर की धूप में तनहा खड़ा,
सर पे सूरज है मेरे कदमों के नीचे छांव है।
-- खलील रामपुरी

आपको मखमली बिस्तर पे नहीं नींद नसीब,
तपिश में धूप की तपते हैं ये मजदूर गरीब।
-- शौक जालंधरी

Sunday, April 6, 2014

अहमद फराज के गजल :-


अहमद फराज के गजल :-

ऐसे चुप है कि ये मंजिल भी कड़ी हो जैसे,
तेरा मिलना भी जुदाई की घड़ी हो जैसे।
अपने ही साये से हर गाम लरज जाता हूं,
रास्ते में कोई दीवार खड़ी हो जैसे।
कितने नादां हैं तेरे भूलने वाले कि तुझे,
याद करने के लिए उम्र पड़ी हो जैसे।
मंजिलें दूर भी हैं, मंजिलें नजदीक भी हैं,
अपने ही पावों में जंजीर पड़ी हो जैसे।
आज दिल खोल के रोए हैं तो यों खुश हैं 'फ़राज'
चंद लम्हों की ये राहत भी बड़ी हो जैसे।
-- अहमद फराज़ (मशहूर पाकिस्तानी शायर)

Saturday, April 5, 2014

जनाब साकिब लखनवी के शेर :-

बू-ए-गुल फूलों में रहती थी मगर रह न सकी
मैं तो कांटों में रहा और परीशां न हुआ।
-- साकिब लखनवी

Wednesday, April 2, 2014

जनाब अकबर इलाहाबादी के शैर :-


Janab Akbar Ilahabadi ke Sher -

उन्हीं के मतलब की कह रहा हूं,
जबान मेरी है बात उनकी।
उन्हीं की महफ़िल संवारता हूं,
चिराग मेरा है रात उनकी।
फकत मेरा हाथ चल रहा है,
उन्हीं का मतलब निकल रहा है।
उन्हीं का मजमूं, उन्हीं का कागज,
कलम उन्हीं की, दवात उनकी।
                -- अकबर इलाहाबादी

Friday, March 28, 2014

जनाब इक़बाल का शैर :-


Janab Eqbal Sher -

खुदा तो मिलता है इंसान ही नहीं मिलता
यह चीज है कि देखी कहीं नहीं मैंने।

                              -- जनाब इक़बाल

Saturday, March 22, 2014

Mirja Galib ke sher मिर्जा ग़ालिब के शेर :-


मिर्जा ग़ालिब के शेर :-

'ग़ालिब' न कर हुजूर में तू बार बार अर्ज,
जाहिर है तेरा हाल सब उस पर कहे बगैर।
                            -- ग़ालिब साहब

Thursday, March 20, 2014

जिगर मुरादाबादी का शैर :-


गुलशन परस्त हूं मुझे गुल ही नहीं अजीज
कांटों से भी निबाह किये जा रहा हूं मैं।

                            --जिगर मुरादाबादी

Monday, March 17, 2014

HOLI 2014 BEST SHAYRI IN HINDI :-


HOLI 2014 BEST SHAYRI IN HINDI :- 

EK RANG BHARI PICHKARI
VO ANGIYA PR TK MARI HO,
SINE SE RANG DHLKTE HO
TB DEKH BAHAREN HOLI KI.

BHUL KE SARE BHED BHAW
KHELO JM KR HOLI,
RANG BHRE AAKASH SE
BHAR LO KHUSHIYON KI JHOLI.

Thursday, March 13, 2014

होली के रंग शायरों के संग :-


होली विशेष 17 मार्च 2014 - शेरो-शायरी -
होली शायरी -
होली के रंग शायरों के संग :-

इक रंग भरी पिचकारी वो अँगिया पर तक कर मारी हो,
सीने से रंग ढलकते हों तब देख बहारें होली की!
                               -- 'नजीर' अकबराबादी

'नजीर' होली का मौसम जो जग में आता है
वह ऐसा कौन है होली नहीं मनाता है
कोई तो रंग छिड़कता है कोई गाता है
जो खाली रहता है वह देखने को जाता है।
                               -- नजीर अकबराबादी


होली पर नजीर अकबराबादी के काव्य फुहार :-


होली 2014 - शेरो-शारी 
होली पर नजीर अकबराबादी के काव्य फुहार :-

जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की
और दफ़ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की
परियों के रंग दमकते हों तब देख बहारें होली की
ख़ुम, शीशए-जाम छलकते हों तब देख बहारें होली की

महबूब नशे में छकते हों तब देख बहारें होली की.

गुलजार खिले हों परियों के और मजलिस की तैयारी हो
कपड़ों पर रंग के छीटों से खुश रंग अजब गुलकारी हो
मुंह लाल, गुलाबी आंखे हों और हाथों में पिचकारी हो
उस रंग भरी पिचकारी को अंगिया पर तक कर मारी हो

सीनों से रंग ढलकते हों तब देख बहारें होली की।

और एक तरफ़ दिल लेने को महबूब भवैयों के लड़के
हर आन घड़ी गत भरते हों कुछ घट-घट के कुछ बढ़-बढ़ के
कुछ नाज जतावें लड़-लड़ के कुछ होली गावें अड़-अड़ के
कुछ लचकें शोख़ कमर पतली कुछ हाथ चले कुछ तन फडकें

कुछ काफ़िर नैन मटकते हों तब देख बहारें होली की।

                                               -- नजीर अकबराबादी