Showing posts with label निदा फ़ाजली. Show all posts
Showing posts with label निदा फ़ाजली. Show all posts

Saturday, May 7, 2016

मदर्स डे बेस्ट हिन्दी मैसेज Mothers Day Best Hindi Message

मदर्स डे बेस्ट हिन्दी मैसेज
Mothers Day Best Hindi Message collection -

चिड़ियों की चहकार में गूंजे,
राधा-मोहन अली-अली
मुर्गे की आवाज से खुलती,
घर की कुंडी जैसी मां
बीवी बेटी बहन पड़ोसन,
थोड़ी-थोड़ी सी सब में
दिन भर एक रस्सी के ऊपर,
चलती नटनी जैसी मां
बांट के अपना चेहरा माथा,
आंखें जाने कहां गई
फटे पुराने इक अलबम में,
चंचल लड़की जैसी मां.
             -- निदा फ़ाजली 
 

Sunday, August 2, 2015

शेरो शायरी: मुलाकात


BEST HINDI SHAYRI -
मुलाकात पर बेहतरीन शायरी -

उस अजनबी की बात में कितनी मिठास थी,
दो पल की मुलाकात थी पर अब भी याद है।
-- स्व. चिराग रुदौल्वी


तुझे देखा नहीं है फिर भी तुमसे,
मेरी अक्सर मुलाकातें रही है।
-- कमर शेरवानी


न जी भर के देखा न कुछ बात की,
बड़ी आरजू थी मुलाकात की।
-- बशीर बद्र


नक्शा उठाके कोई नया शहर ढूंढीये,
इस शहर में तो सबसे मुलाकात हो गई।
-- निदा फ़ाजली


राह पर उनको लगा लाए तो हैं बातों में,
और खुल जाएंगे दो चार मुलाकातों में।
-- दाग़



Wednesday, June 17, 2015

कहकशाँ - शेरो-शायरी - मंजर, नजारा


कहकशाँ - शेरो-शायरी - मंजर, नजारा
















प्यारे प्यारे मंजर लिखना
जो कुछ लिखना सुंदर लिखना
लिखना सोच-समझकर लेकिन
सच्ची बात बराबर लिखना।
-- राही बालाघाटी

हर रस्ता हर मंजर अब तो कोई फसाना लगता है,
जबसे तुम आए हो सारा शहर सुहाना लगता है।
-- निदा फ़ाजली

नजारा हमने है देखा तेरी नजरों के तीरों का,
कि घायल कर दिया जालिम ये पत्थर दिल को भी तूने।
-- डॉ. नथमल झंवर

झिलमिला के रह गये सब तेरी यादों के चिराग,
सामने फिर टूटते तारों के मंजर रह गये।
-- कंवल पानीपती

कितने हंसते हुए मौसम अभी आते लेकिन,
एक ही धूप ने कुम्हला दिया वे मंजर मेरा।
-- अतहर नफीस